WWW.EXAMRAJASTHAN.COM

WWW.EXAMRAJASTHAN.COM

PM kisan Samman Nidhi Yojana : Status check | installment | KYC Update

PM kisan Samman Nidhi Yojana : Status check | installment | KYC update 

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM kisan Samman Nidhi Yojana छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। पीएम-किसान एक केंद्रीय योजना है जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में भूमिधारक किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शुरू किया था। इस योजना के अंतर्गत किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000/- रुपये का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जाता है।

यह लेख आपको योजना का लाभ लेने, किस्त की स्थिति जांचने और KYC पूरा करने से जुड़ी सभी जानकारियां सरल हिंदी में देगा।

PM kisan Samman Nidhi Yojana : Status check | installment | KYC Update

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की राशि तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

योग्यता शर्तें:

  • किसान के पास खेती योग्य ज़मीन होनी चाहिए।
  • छोटे और सीमांत किसान (2 हेक्टेयर तक ज़मीन)।
  • अयोग्य: करदाता, सरकारी पेंशनधारी, या संस्थागत ज़मीन मालिक।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Instalment Date :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। इस चरण में, 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को ₹22,000 करोड़ से अधिक की राशि प्रदान की गई। इस किस्त के साथ, यह योजना देश भर के किसानों को सहायता प्रदान करेगी और ग्रामीण विकास तथा कृषि समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत बनाएगी। इससे पहले, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र के वाशिम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में देश भर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ प्राप्त हुआ, जिसकी राशि 20,000 करोड़ रूपये से अधिक थी।

यदि किसी किसान को यह किस्त प्राप्त नहीं हुई है, तो उन्हें अपने आवेदन की स्थिति की जांच करनी चाहिए।

How to Check Your PM Kisan Payment Status

आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर निम्न चरणों से जानें अपनी किस्त का स्टेटस:

  1. वेबसाइट पर जाएं: “Know Your Status” टैब पर क्लिक करें।
  2. डिटेल्स भरें:
  • Enter Registration No. में आपका रजिस्ट्रेशन दर्ज करे।
  • अब Captcha कोड भरें।
  • Get OTP पर क्लिक करे। 
  • OTP दर्ज करने के बाद।
  • Get Data” पर क्लिक करने पर आपकी किस्त का विवरण (जमा हुई/लंबित राशि) दिखेगा।

⚠️ ध्यान दें: अगर स्टेटस “Payment Failed” दिखे, तो बैंक डिटेल्स या आधार लिंकिंग अपडेट करें।

How to Complete PM Kisan KYC | e-KYC अपडेट कैसे करें?

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य है। e-KYC अपडेट करने के लिए:

PM kisan Samman Nidhi Yojana : Status check | installment | KYC Update

  1. ऑनलाइन माध्यम से:

    • PM-KISAN पोर्टल पर जाएं
    • e-KYC‘ विकल्प पर क्लिक करें।
    • आधार नंबर विवरण दर्ज करें।
    • OTP के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।
  1. नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर:

    • अपने आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ निकटतम कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
    • वहां बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।

e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद, यह सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और NPCI से जुड़ा हुआ है।

Important Link About PM Kisan Samman Nidhi Yojana

सहायता और शिकायत निवारण

यदि e-KYC और अन्य सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के बाद भी किस्त की राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो आप निम्नलिखित माध्यमों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: 155261 या 011-24300606 पर कॉल करें।
  • ईमेल: pmkisan-ict@gov.in पर अपनी समस्या विवरण के साथ मेल भेजें।

समय-समय पर अपनी आवेदन स्थिति की जांच करते रहें और सुनिश्चित करें कि सभी आवश्यक दस्तावेज और प्रक्रियाएं पूर्ण हैं, ताकि योजना का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त हो सके।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana से संबधित पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या बिना आधार नंबर के स्टेटस चेक कर सकते हैं?
हां! रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर से भी चेक करें।

Q2. अगर नई किस्त नहीं मिली तो क्या करें?
KYC और बैंक डिटेल्स वेरिफाई करें। फिर भी समस्या हो तो हेल्पलाइन पर बात करें।

Q3. KYC अपडेट होने में कितना समय लगता है?
आमतौर पर 3-7 कार्यदिवस।

Leave a Comment